News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: रोमांचक मुकाबले में एक गोल से बहराइच ने छपरा, बिहार को हराया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2024  |  5:08 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: रोमांचक मुकाबले में एक गोल से बहराइच ने छपरा, बिहार को हराया WhatsApp
Responsive image
  • हम सबको स्वस्थ्य रहने के लिए अपने को खेल से जोड़ना होगा- कमलेश यादव
  • रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का पांचवा दिन

तरयासुजान/कुशीनगर (सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी/विकाश) । अगर हम स्वस्थ्य है,तो सकुशल है,इसके लिए हमे खेल से अपने को जोड़ना होगा। हम कोई भी खेल अपने को फिटनेस रखते हुए स्वस्थ्य रहने के लिए खेलते है, हार और जीत एक दूसरे की पूरक है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

उक्त बाते नेहरु इण्टरमीडिएट कालेज तरयासुजान के मैदान में रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवे दिन के मैच मै बतौर मुख्य अतिथि कमलेश यादव मल्टी स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रजेक्ट मैनेजर ने कही।

पांचवे दिन की मैंच ॐ शाई फुटबाल टीम सारण छपरा (बिहार)व भी एन एफ सी कल्ब बहराइच,यूपी के बीच खेला गया मैच के मध्यांतर तक दोनो टीम अच्छे प्रदर्शन करते हुए समानतर पर टिकी रही। फिर दोनो टीम अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करते खेल प्रेमियों को अपने दिल पर हाथ रखने के लिए मजूबर करते हए खेल समाप्त होने के मात्र तीन मिनट पहले बहराइच की टीम के ग्यारह नंबर के खिलाड़ी ने छपरा पर एक गोल मार कर अपनी टीम को विजय दिला दिया। बहरहाल दोनो टीम का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।

यहां बताना लाजमी होगा की लागतार पांच वर्षो से इस खेल के आयोजक मंडल के अध्यक्ष प्रताप राय के अथक प्रयास से रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। जो प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी चार जनवरी से शुरू हुआ है,जिसका फाइनल मैच का मुकाबला ग्यारह जनवरी को होगा। लेकिन दस जनवरी को एक दिवसीय महिला फुटबाल का भी प्रतियोगिता इस ग्राउंड पर खेला जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष प्रताप राय,नन्हे यादव,हरिकेश रावत,राजेश सिंह भाजपा मंडल महामंत्री, प्रमोद ओझा,वसीम अहमद,संटू ओझा,राजू यादव,नेहरु इटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्योतिष पाण्डेय,शिक्षक संजय मिश्र ,वरिष्ठ पत्रकार व ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव उर्फ लोहा सिंह यादव, ग्राम प्रधान अड्डु चौहान,जिला पंचायत सदस्य बच्चा राय,राजेश राय ठिकेदार, रविन्द्र पांडेय , पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तरयासुजान प्रफुलन प्रसाद, बलिराम शाही मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन एस बी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष मिश्र ने किया।

मंगलवार का दूसरा सेमी फाइनल मैच: मुंगेर (बिहार) बनाम बहराइच (यूपी)

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking