News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: मोटर साइकिल और बस में टक्कर, एक घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 2, 2023  |  12:29 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मोटर साइकिल और बस में टक्कर, एक घायल

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान थाना क्षेत्रांतर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सलेमगढ़ नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक बस से गलत साइड से आ रही बाइक से टक्कर हो गई,जिसमे मोटर साइकिल सवार की पैर फ्रेक्चर हो गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर सदर अस्पताल पड़रौना रेफर कर दिया है। साथ ही पुलिस द्वारा बस को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह बिहार के तरफ से सवारी लेकर आ रही एक बस से पैट्रोल डलवा कर जा रहे मोटर साइकिल से टक्कर हो गई,जिसमे मोटर साईकिल चालक मुन्नवर अली पुत्र शशि अहमद निवासी गंगवा मठिया पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर चोटिल हो गए और अनका एक पैर फ्रेक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,आरक्षी धीरेन्द्र यादव,आरक्षी विलास यादव ने मौके पर पहुंच कर बस को अपने कब्जे में लेते हुए घायल मुन्नवर को एन एच आई एंबुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज भेजा। जहा डाक्टर ने घायल को प्राथमिक इलाज करते हुए जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया है। स्थानीय पुलिस बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking