News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बोलोरो से तस्करी के लिय जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 29, 2023  |  4:22 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बोलोरो से तस्करी के लिय जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद  WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने एक बोलोरो से अंग्रेजी शराब की खेप उस समय बरामद किया है, यह सफलता पुलिस को तब लगी जब तस्कर शराब की खेप को थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान बंधे के रास्ते बिहार ले जाने के फिराक में जुटे थे।
एसपी कुशीनगर द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा,आरक्षी रिशु यादव,आरक्षी आदित्य सिंह,आरक्षी  राहुल यादव के साथ थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान बंधे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे,तब तक एक बोलोरो वाहन बहुत तेजी से आते दिखाई दिया,जिसको पुलिस टीम रुकने का संकेत दिया,लेकिन चालक गाड़ी की रफ्तार और तेज कर भागने लगा,लेकिन पुलिस टीम पीछे लगी रही,चालक द्वारा पीछे पुलिस टीम को देख कर गाड़ी छोड़ कर भाग निकला,जिसे पुलिस टीम ने खोज किया,लेकिन गन्ने की फसल की आड़ के सहारे वह भागने में सफल हो गया। जब पुलिस टीम द्वारा उक्त बोलोरो संख्या UP52R9086  की जांच की गई तो उसमे कुल दस पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM 180ML प्रत्येक पेटी मे 48 पाउच कुल मात्रा 86.4 लीटर शराब  बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार  बोलोरो संख्या UP52R9086 अनुमानित कीमत सात लाख रुपया दस पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM 180ML प्रत्येक पेटी मे 48 पाउच कुल मात्रा 86.4 लीटर अनुमानित कीमत सात लाख अंठवान हजार रुपया की बरामदगी करने में तरयासुजान पुलिस टीम सफल हुई है। स्थानीय पुलिस बरामदगी के आधार अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking