कुशीनगर। सोमवार दो अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा ने थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियो को स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी तथा उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।
इस मौके पर अपराध निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद,उप निरीक्षक सुनील कुमार,उप निरीक्षक विकाश मौर्या,आरक्षी मोहरिर अखंड प्रताप सिंह,कांस्टेबल मोहरिर अखण्ड प्रताप सिंह, आरक्षी श्री कृष्ण मौर्य, कांस्टेबल श्रवण यादव,कांस्टेबल अभिनव कुमार,कांस्टेबल सुनील यादव,कांस्टेबल सुधीर गौड़ मौजूद रहे।
इसी कड़ी में पुलिस चौकी बहादुरपुर परिसर में चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी धीरेन्द्र यादव, आरक्षी आनंद कुमार राय, आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी बाबूराम,आरक्षी ब्रजेश यादव, आरक्षी विलास यादव, आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रपति,पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाने की खबर मिली है।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…