News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: प्रभारी निरीक्षक ने अपने मातहतो के साथ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किया श्रमदान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:31 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: प्रभारी निरीक्षक ने अपने मातहतो के साथ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किया श्रमदान

कुशीनगर । स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना तरयासुजान परिसर में प्रभारी निरीक्षक , उप निरीक्षक, व पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

श्रमदान के दौरान फावड़े से कचरा व मिट्टी को हटाया, घास-फूस को काटकर साफ-सफाई की। सड़क पर पड़ी प्लास्टिक की थैलियां व रैपर उठाकर आम लोगो को जागरूकता का संदेश दिया।

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा ने ।इस संवाददाता से कहा कि शासन के निर्देश पर एक तारीख एक घंटे श्रमदान अभियान के क्रम में थाना परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।इस अभियान के जरिए आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। निरीक्षक अपराध महेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद, उप निरीक्षक सुनील कुमार,उप निरीक्षक विकाश मौर्या, आरक्षी श्री कृष्ण मौर्या, श्रवण यादव ने फावड़ा व झाड़ू की मदद से परिसर की सफाई की।

इस क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस चौकी बहादुरपुर परिसर में उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी धीरेंद्र यादव, आरक्षी आनंद कुमार राय,आरक्षी विरेन्द्र सिंह ,आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाते हुए,चौकी परिसर, कर्यालय की सफाई किया। वही आम जन को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

मिली रही खबर के मुताबिक पुलिस चौकी तीनफेड़िया में चौकी प्रभारी सुबास चंद्र,उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव की टीम ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए चौकी परिसर की सफाई किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking