News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: थाना परिसर स्थित शिवालय में प्रभारी निरीक्षक ने कराया अभिषेक, क्षेत्र मे शांति,सदाचार के लिए महादेव की हुई पूजा अर्चना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 8, 2024  |  8:28 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: थाना परिसर स्थित शिवालय में प्रभारी निरीक्षक ने कराया अभिषेक, क्षेत्र मे शांति,सदाचार के लिए महादेव की हुई पूजा अर्चना

कुशीनगर । जनपद के थाना तरयासुजान परिसर में स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव का अभिषेक पुलिस कर्मियो द्वारा किया गया, सम्पूर्ण थाना परिसर भक्ति मय हो गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर...

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
ॐ नमः_शिवायः
हर हर महादेव जय शिव शम्भू का उदघोष की बीच क्षेत्र में शांति,सदाचार के लिए मुख्य यजमान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह द्वारा महादेव की श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना करते हुए बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी गई।

बताते चले की महाशिवरात्रि के पर्व पर तरयासुजान थाना परिसर में स्थित शिवालय में भी आम लोगो द्वारा अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना मे पूरे दिन लगे रहे। पुराणों के अनुसार भोलेनाथ देवो के देव महादेव सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करते हैँ इस क्रम में पुलिस कर्मियो द्वारा भी आचार्यों के द्वारा अभिषेक कराई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद, आरक्षी अवनीश सिंह,
आरक्षी श्रीकृष्ण मौर्य, कार्यालय मुंशी सुधीर गौड़, कार्यालय मुंशी ,सुनील यादव,महिला आरक्षी श्रद्धा सिंह,महिला आरक्षी अंतिमा सिंह द्वारा भी बाबा महादेव की आरती उतारी गई। वही वहा उपस्थित आमजनो के साथ पुलिसकर्मियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking