News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: फिल्म रईस के स्टाइल में बिहार ले जाई जा थी शराब, पुलिस ने नदी में ही धर दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 23, 2023  |  6:15 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: फिल्म रईस के स्टाइल में बिहार ले जाई जा थी शराब, पुलिस ने नदी में ही धर दबोचा

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में सड़क मार्ग पर पुलिस की शराब तस्करों पर सख्ती बढ़ी तो तस्करों ने नदी मार्ग को इसका माध्यम बना लिया, तरयासुजान पुलिस ने हालांकि तस्करों के इस मंसूबे पर भी पानी फेर दिया। नारायणी नदी अहिरौलीदान जलमार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप को पुलिस ने बरामद की है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने इस संवाददाता को बताया कि जिले के कप्तान धवल जायसवाल का सख्त निर्देश है की किसी भी हालत में अबैध कारोबार जिले में नहीं होगा इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नारायणी नदी अहिरौलीदान जलमार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही शराब पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्राम अहिरौलीदान थाना तरया सुजान निवासी शराब के साथ मंजेस कुमार सिंह पुत्र जीतन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मंजेस के कब्जे से 12 पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM, 4 कि0 600 ग्रा0 अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त होने वाली मोटर बोट की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त हुई है.

प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया की, उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने के क्रम में तरयासुजान थाने क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में शराब तस्करों के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के बाद तस्कर नदी मार्ग को अपना रहे हैं लेकिन पुलिस उनको अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने देगी।

आपको बता दे इस पुलिस को मिली इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना तरया सुजान, उ0नि0 महेन्द्र नाथ सिंह यादव, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 अमित यादव, का0 अश्वनी यादव, का0 रिषु यादव, का0 आदित्य प्रताप सिंह, का0 रोहित सिंह यादव, का0 राहुल यादव, का0 अतीश, का0 मनोज का अहम रोल रहा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking