News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान पुलिस और आबकारी विभाग का चला कच्ची के ठिकानों पर संयुक्त हंटर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 11, 2022  |  4:14 PM

799 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस और आबकारी विभाग का चला कच्ची के ठिकानों पर संयुक्त हंटर

कुशीनगर। रविवार को सुबह-सुबह तरयासुजान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आबकारी विभाग और तरयासुजान पुलिस की संयुक्त हंटर चला,जिसमे भारी मात्रा में लहन नष्ट हुआ वही दस लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुआ।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बताते चले की रविवार को प्रातः काल आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज संख्या (चार) अमरनाथ काश्यप,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आबकारी कृपा शंकर दुबे,हेड कांस्टेबल चौकी बहादुरपुर भानु प्रताप सिंह, आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी बाबूराम सिंह,आबकारी आरक्षी हरिशंकर ,आरक्षी विनय,महिला आरक्षी कुमारी सोनी,महिला आरक्षी अंकिता सिंह को साथ लेकर तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ़ पैठानी टोला, ईट भट्ठा हबीरपुर,केथावलिया में छापेमारी कर पांच सौ किलो ग्राम लहन को नष्ट किया,वही दस लीटर कच्ची शराब को बरामद किया।

आबकारी निरीक्षक अमरनाथ काश्यप बोले:

ठंड के मौसम में शराब के शौकीनों को थोड़ा कच्ची के तरफ भी रुझान होने लगता है,इस लिए मेरी टीम कच्ची के ठिकानों पर स्थानीय पुलिस की मदद से लगातार छापेमारी कर इस प्रकार के कारोबारियों की कमर तोड़ने में कोई झोल नही छोड़ती,प्रयास यही रहता है की किसी कीमत पर इस प्रकार के कारोबार पर प्रभावी अंकुश कायम किया जाए। वही उन्होंने मीडिया के माध्यम से मदिरा के शौकीनों से यह अपील किया है की, ठंड से छुटकारा शराब पीने से नहीं मिलता, ठंड से निजात भर पेट भोजन और गर्म कपड़े से मिलता है,लिहाजा यह ध्यान रहे,शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है!

चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह का कहना है:

बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह का कहना है की पुलिस की कोशिश रहता है की कच्ची का कारोबार थाना क्षेत्र में नही होने दिया जाय,जिसके लिए चिन्हित स्थानों पर हमेशा आबकारी विभाग के टीम के साथ संयुक्त अभियान चला कर इस प्रकार के कारोबारियों की मंसूबे पर पानी डाली जाती है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking