News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित के साथ एक वारण्टी को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 15, 2023  |  6:15 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित के साथ एक वारण्टी को दबोचा
कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा एक वांछित के साथ एक वारंटी को दबोचने में सफल हुई है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी तीनफेड़िया सुभाष चंद्र श्रीवासत्व ,हेड कांस्टेबल राजकुमार राय,आरक्षी रविकांत यादव की टीम ने  मु0अ0सं0 303/2023 धारा 498ए, 304बी भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ सकील अंसारी पुत्र जुल्फकार अंसारी साकिन जमसड़ा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को उस समय गिरफ्तार।किया है,जब वह भागने के लिए वाहन का प्रतीक्षा कर रहा था। यहां बताना लाजमी होगा की गिरफ्तार अभियुक्त एक दहेज हत्या के मामले में वांछित था,जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
इस क्रम में एक अन्य मुकदमे मु0नं0 1612/2018 धारा 379, 411 भादवि0 में वारण्टी महेन्द्र राम पुत्र नन्द प्रसाद निवासी माल्हो थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को भी गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस कर रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking