News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें के वांछित अभियुक्त को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2023  |  5:57 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें के वांछित अभियुक्त को दबोचा

कुशीनगर । दुष्कर्म के मुकदमे में तीन वर्ष से वांछित चल रहे आरोपी को शुक्रवार को तरयासुजान पुलिस ने उस समय दबोचने में सफल हुई है,जब वह पुलिस से आंख मिचौली खेल कर भागने के फिराक में जुटा था।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक वांछित,वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे एसपी कुशीनगर के अभियान के क्रम में शुक्रवार को जरिए मुखबिर यह सूचना प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह को हाथ लगी की मु0अ0सं0 21/2020 धारा 363, 366, 376 भादवि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रियेस कुमार साह पुत्र रामदेव साह निवासी बथना कुटी थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार कही जाने के लिए नेशनल हाईवे पर वाहन की प्रतिक्षा कर रहा है। बताए गए सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने पुलिस चौकी बहादुरपुर के प्रभारी विनय कुमार मिश्र से उक्त सूचना से अवगत कराते हुए वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया । चौकी प्रभारी बहादुरपुर ने हमराह आरक्षी धीरेंद्र कुमार यादव,आरक्षी आनंद कुमार राय को साथ लेकर बताए गए स्थान से उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह कहते है: इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त काफी दिनो से पुलिस से आंख मिचौली कर फरार रह रहा था,जिसे पुलिस तलाश कर रही थी,लेकिन शुक्रवार को मेरी पुलिस चौकी बहादुरपुर टीम द्वारा रची गई चक्रब्याह्यु में घिर गया,और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking