News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस ने एक किलो अवैध गांजा के साथ दो को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 15, 2024  |  5:38 PM

141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने एक किलो अवैध गांजा के साथ दो को दबोचा

कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने दो व्यक्तियों को एक किलो अवैध गांजा के साथ उस समय दबोचा है,जब वह ग्राहक के प्रतीक्षा में खड़े थे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वाराअवैध मांदक द्रव्य ,पदार्थों की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,चौकी प्रभारी तीनफीडिया प्रिन्स कुमार,उप निरीक्षक शंशाक शेखर राय,आरक्षी राहुल गुप्ता,आरक्षी कुंदन सिंह के साथ थाना क्षेत्र में शांति सुरक्षा बंदोबस्त गस्त पर निकले थे की दो अभियुक्तों दिनेश यादव पुत्र हृदया यादव सा0 तिनफेडिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, विरेन्द्र गुप्ता पुत्र शिवधर गुप्ता सा0 बनवरिया थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो अवैध गांजा की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया।

जानकारी रहे की अभियुक्त गण पुलिस टीम को देख कर भागने लगे,जिस पर पुलिस को शक हुई,तब उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया गया,जमा तलाशी में उनके पास से अवैध गांजा की बरामदगी हुई जिसका अनुमानित।कीमत बीस हजार रुपए की आस पास आंकी जा रही है।
स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking