News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस ने पिछले 45 दिनों में 80 से अधिक लोगो को भेजा सलाखों के पीछे, देखें डेह महीने की कार्यवाही की पूरी लिस्ट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 26, 2023  |  4:50 PM

190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने पिछले 45 दिनों में 80 से अधिक लोगो को भेजा सलाखों के पीछे, देखें डेह महीने की कार्यवाही की पूरी लिस्ट WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अमित का मतलब “अटल – न मिटनेवाला” होता है और जिले के सीमावर्ती थाना तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा जो पिछले माह अगस्त में तरयासुजान थाने की कमान सम्भाले थे इतने ही दिनों में उन्होंने अपना नाम अपराधियों और फरियादियों में “अटल” कर लिया है और इसका कारण है उनकी कार्यशैली, जिस प्रकार वह फरियादियों से पेश आते हैं वह उनको अन्य कर्मियों से अलग बनता है साथ ही फरियादियों के साथ मित्रता वाला उनका रूप लोगो को बहुत पसंद आता है तो वही कार्यभार सँभालने के बाद से ही पुलिस मुठभेड, वांछित की गिरफ़्तारी साथ ही तस्करो पर ताबतोड़ कारवाही ने अपराधियों अंदर से सेहमा दिया है उनके अन्दर अमित नाम का डर “अटल” हो गया है. आइए इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा का तरयासुजान थानाक्षेत्र में 1.5 माह के कार्यकाल पर एक नजर दौड़ते है.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने इस संवाददाता से साल 2023 के 15 अगस्त से अबतक के कार्यों की बात करते हुए कहा की मेरे कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ितो की न्याय दिलाने की जी तोड़ कोशिश हो रही है। इस क्रम में 229 लीटर अवैध शराब बरामदगी व 72 वारन्टियों व 10 वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व 15-15 हजार के तीन इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी व पच्चीस हजार के ईनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड कर गिरफ्तार करने के साथ ही साथ सनसनी खेज घटनाओं का खुलासा करने में मेरी टीम पीछे नही रही।

आइए दौड़ते है इंस्पेक्टर अमित के डेढ़ माह के कार्यकाल पर एक नजर!

वर्ष 2023 के दिनांक 14.08.2023 को थाना तरयासुजान का प्रभार इंस्पेक्टर अमित शर्मा (इन्काउन्टर स्पलेस्टि) के हाथ आई,तभी से अपराध जगत से जुड़े लोगो से दो दो हाथ करने के आतुर इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने अपराध के दुनिया से जुड़े लोगो की कमर तोड़ने में कोई गुंजाइश नहीं किया। माह 14 अगस्त 2023 से अबतक मात्र डेढ़ माह के कार्यकाल के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु किये गये सराहनीय कार्य का विवरण उन्होंने जो प्रस्तुत किया उसका कुछ इस प्रकार है-

आबकारी,एनडीपीएस एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

आबकारी एक्ट के तहत कुल चौदह व्यक्तियो के विरुद्ध 14 अभियोग पंजीकृत कर उनके कब्जे से 229 लीटर अवैध शराब (अंग्रेजी,देशी,बीयर) की बरामदगी की गयी। व कुशीनगर में पहली बार नदी के रास्ते अवैध गांजा व दारु की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व 05 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली नाव(मोटर यान) को भी सीज किया गया।

मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में 93 मुकदमें में पकडी गयी 4326 लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण बताते चले थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा वर्ष 2022-2023 में कुल 92 मुकदमें में जप्त की गयी 4326 लीटर अवैध शराब (अंग्रेजी शराब,देशी शराब, बीयर) को इंस्पेक्टर अमित शर्मा द्वारा मा0 न्यायालय से आदेश करावाकर नष्ट करवाया गया।

अवैध पशु तस्करी,अवैध शस्त्र में की गयी कार्यवाही

थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर द्वारा एक अदद ट्रक कन्टेनर से 25 राशि भैंसा की बरामदगी करते हुए पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए एक अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध असलहा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतुस की बरामदगी की गयी व गौ तस्करी ,हत्या करने वाले चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार राशि गोवंश पशु की बरामदगी की गयी व एक नफर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस की बरामदगी की गयी ।

वांछित अभियुक्तो,वारन्टियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी/वारन्टियो की गिरफ्तारी के तहत चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना तरया सुजान इंस्पेक्टर अमित शर्मा की जिले में अव्वल नम्बर पर रही जिसके द्वारा मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में कुल 72 वारन्टियों को एवं लम्बे समय से फरार चल रहे 10 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

ईनामिया अभियुक्त के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

इंस्पेक्टर अमित शर्मा के द्वारा लम्बे समय से फरार चले रहे गैंगेरेप के वांछित 15000 रुपये के ईनामिया अभियुक्त व वर्ष 2017 से अमिश्रित जहरीली शराब के 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त व लूट की घटना मे 2019 से फरार चल रहे 15000 रुपये के इनामियां अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की पशु तस्कर इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में घायल कर किया गया गिरफ्तार इन्काउन्टर स्पेसलिस्ट इन्सपेक्टर अमित शर्मा के द्वारा पच्चीस हजार के इनामिया पशु तस्कर वांछित अभियुक्त को थाना तमकुहीराज में पुलिस मुठभेड के टीवी दौरान घायल कर गिरफ्तार करनें में अहम भूमिका निभाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking