News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: ट्राई ब्रेकर में शीतल कल्ब मुंगेर ने बहराइच को दो गोल से हराया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2024  |  7:48 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: ट्राई ब्रेकर में शीतल कल्ब मुंगेर ने बहराइच को दो गोल से हराया WhatsApp
Responsive image
  • खेल प्रतिस्पर्धा का होता है,लेकिन लक्ष्य विजय का : रोहित मिश्र
  • रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का छठवां दिन

तरयासुजान/कुशीनगर (सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी/विकाश सिंह) । नेहरु इण्टरमीडिएट कालेज के मैदान में रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता के ग्रुप बी के सेमी फ़ाइनल मैच के ट्राई ब्रेकर में शीतल क्लब मुंगेर ने चार के मुकाबले दो गोल से को बहराइच को हरा कर फाइनल मैच में प्रवेश कर गया।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

खेले गये सेमी फाइनल मैच मे दोनो टीम निर्धारित समय तक समानतर रही। निर्धारित समय बीत जाने के बाद आयोजक टीम ने दस मिनट की समय की बढ़ोतरी कर फिर दोनो टीमों की सामना कराया,लेकिन दोनो टीम फिर आखरी क्षण तक विजय लेने के लिए संघर्ष करती रही,लेकिन नतीजा फिर शून्य हुआ। उसके बाद आयोजक पदाधिकारियों ने ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया जिसमे शीतल स्पोर्ट्स मुंगेर ने बीएनएफसी बहराइच को चार के मुकाबले दो गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गई। जिसका मुकाबला ।ग्यारह जनवरी को यूनाइटेड क्लब सिवान,बिहार से होगा।

मुख्य अतिथि द प्रेसिडेंट स्कूल के प्रबंधक प्रहलाद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। साथ ही अतिथि दीर्घा से दर्शकों को संबोधित करते हुए रोहित मिश्र ने कहा की खेल तो प्रतिस्पर्धा की होती है,लेकिन लक्ष्य हमेशा जीत की होती है, हमे अनुशासन कायम रखते हुए लक्ष्य के लिए खेलना चाहिए।

इस दौरान नन्हे यादव,हरिकेश रावत,राजेश सिंह, प्रमोद ओझा,संटू ओझा,राजू यादव,सहाबुद्दी, हरिकेश रावत, रंजीत सिंह, प्रमोद ओझा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे । आज के मैच के अतिथि के रूप यूनिटी आफ प्राइवेट स्कूल कुशीनगर के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें प्रहलाद राय, रोहित मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव ,अंगद पटेल ,मनमोहन सिंह ,कमलेश यादव , जे बी सिंह , विजय चौहान ,राजेंद्र यादव ,विपिन राय ,छबीला यादव,फिरोज आलम , हरेंद्र यादव,सत्य प्रकाश यादव ,देशबंधु ,कमलेश यादव उपस्थित रहे। वही संगठन के अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा जी प्रधानाचार्य एस बी इंटर कॉलेज तरयासुजान बतौर अतिथि उपास्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।

वही अपने आवाज के जादू से खेल प्रेमियों को एस बी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष मिश्र बेखूबी रिझाते रहे साथ लंबे समय तक चले खेल में खिलाड़ियों को अपने शब्दो से ऊर्जा देते रहे।

बुधवार का मैच: महिला टीम दिल्ली बनाम महिला टीम सिवान

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking