News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: राम राज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सिवान (बिहार) ने मऊ को दो शून्य से हराया; मनुष्य के स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिष्क के लिए खेल जरूरी- विधायक पीएन पाठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2024  |  5:16 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: राम राज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सिवान (बिहार) ने मऊ को दो शून्य से हराया; मनुष्य के स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिष्क के लिए खेल जरूरी- विधायक पीएन पाठक

तरयासुजान/कुशीनगर (सुरेन्द्र नाथ/विकाश सिंह) । मनुष्य के स्वस्थ्य मस्तिष्क और शारीरिक मजबूती के लिए जीवन में खेल का होना जरूरी है। क्षेत्र में फुटबॉल प्रतियोगिता का होना सुखद है ऐसे प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना का संचार पैदा करता है। उक्त बाते नेहरु इण्टरमीडिएट कालेज तरयासुजान के मैदान में रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच मै बतौर मुख्यातिथि विधायक कुशीनगर पी एन पाठक ने कही।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

उद्घाटन मैंच युनाइटेड क्लब सीवान (बिहार)व डिस्टिक क्लब मऊ के बीच खेला गया मैच के 35 वें मिनट मे युनाइटेड क्लब सिवान के 8नम्बर जर्सी के खिलाड़ी ने प्रथम गोल कर के मैच मे बढ़त बना ली। फिर मध्यांतर के बीस मिनट में यूनाइटेड कल्ब के खिलाड़ी ने डी एरिया से गोल कर अपनी टीम को दो गोल से विजयी किया। खेल के अंत तक मऊ की टीम बराबरी करने की पूरी कोशिश किया लेकिन सफलता नहीं मिला। यूनाइटेड क्लब सिवान के तरफ से खेल रहे दो नाईजेरिया खिलाड़ी आकर्षण का दर्शको का केंद्र रहे।

यहां बताना लाजमी होगा की लागतार पांच वर्षो से खेल के आयोजक मंडल के अध्यक्ष प्रताप राय के अथक प्रयास से रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। जो प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी गुरुवार से शुरू कर ग्यारह जनवरी तक चलेगा।

खेल शुरू होने के पूर्व एनसीसी कैडेट्स नेहरु इंटर कालेज तरयासुजान व इण्डियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस क्रम मे विधायक ने पूर्व सैनिक राजेन्द्र राय,मीडिया कर्मी वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्रनाथ दिवेदी,विकाश पांडेय, अनील यादव,विकास सिंह,दिलीप दिवाना, के अलावा सम्मानित जनों को अंग वस्त्र सौंप सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रताप राय,नन्हे यादव,हरिकेश रावत,राजेश सिंह, प्रमोद ओझा,वसीम अहमद,संटू ओझा,राजू यादव,सहाबुद्दीन एड,केन युनीयन चेयरमैन तरयासुजान संजय ओझा,नेहरु इटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्योतिष पाण्डेय, राजेश सिंह मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन एसपी मांटेशरी स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष मिश्र ने किया।

शुक्रवार का मैच: लखीमपुर खीरी बनाम राची झारखंड के बीच होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking