News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: सिवान माहिल टीम ने दिल्ली महिला टीम को चार गोल से हराया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 10, 2024  |  6:47 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: सिवान माहिल टीम ने दिल्ली महिला टीम को चार गोल से हराया
  • ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा आयोजन नही देखा : रणजीत राय उर्फ बड़े
  • रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का सतावे दिन

तरयासुजान/कुशीनगर। स्थानीय नेहरु इण्टरमीडिएट कालेज के मैदान में रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता के सातवें दिन खेले गये एक दिवसीय महिला मैच के मुकाबले में मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब सीवान ने एक एक कर चार गोल मार कर मैजिक बस फुटबॉल क्लब दिल्ली को पराजित करने में सफल रही ।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बुधवार को खेले गये एक दिवसीय महिला फुटबाल मैच के मुकाबले मे दोनों ही टीमों ने जमकर पसीना बहाया। पर सिवान के तरफ से खेल रही महिला खिलाड़ी क्रमशः पूजा, बबिता, और नेहा ने समय समय पर गोल दाग कर अपनी टीम को चार के मुकाबले शून्य से जीत दिलाने में सफल रही। इसी क्रम में बुधवार को ही रामराज स्पोटिंग क्लब तरयासुजान व राज हाईवे कल्ब तमकुहीराज के बीच एक प्रदर्शन मैच पुरुष वर्ग का खेला गया जिसमे रामराज स्पोटिंग क्लब ने दो गोल राज हाईवे तमकुहीराज पर कर के विजयी विजय प्राप्त किया। इस मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दि्वेदी व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विकाश पांडेय और पत्रकार अनील यादव रहे।

इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,व विशिष्ट अतिथि रणजीत राय उर्फ बडे ,प्रदेश उपाध्याय भाजपा युवा मोर्चा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।

खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ बड़े ने कहा की इस प्रकार का फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हमने ग्रामीण क्षेत्रों में कभी नहीं देखा था,जो देश स्तर के खिलाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्र में बुलाकर खेल प्रेमियों को सौगात दिया है। बधाई के पात्र है इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रताप राय जी और उनकी टीम जिन्होंने इस प्रकार का आयोजन किया है,पूरी टीम के साथ भाई प्रताप राय को साधुवाद है।

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा की यह महिला फुटबाल का प्रतियोगिता नारी शक्तिकरण का एक मिशाल है,हमे अब आधी आबादी को आगे लाने से परहेज नहीं करनी चाहिए,महिलाओं का उत्थान से देश का उत्थान है।

विजेता और उप विजेता टीमों के बीच ट्राफी के साथ पुरस्कार का वितरण इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने किया।इस दौरान उपेन्द्र यादव एस आई तरयासुजान, विकास तिवारी, प्रफुल्लन प्रसाद, के अलावा आयोजक मंडल के तरफ से प्रताप राय अध्यक्ष,राजेश सिंह, हरकेश रावत, गुड्डू अहमद, मुकेश गोड, नन्हे यादव, वसीम अहमद, राजू यादव, मुमताज अहमद, संतु ओझा,प्रमोद ओझा, सहाब्बूदीन एड, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे । खेल का सफल संचालन शब्दो के जादूगर और आज सात दिनों से खेल प्रेमियों पर अपनी आवाज की जादू बिखेरने वाले संतोष मिश्रा ने किया ।

गुरुवार का फाइनल मैच: नेपाल (राष्ट्र) बनाम यूनाइटेड क्लब सिवान (बिहार)

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking