News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: दो पिकप से छः गो वंश बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 10, 2024  |  6:38 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: दो पिकप से छः गो वंश बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने दो माल वाहक पिकप से छः राशि गो वंश को पशु तस्करों के हाथ से उस समय मुक्त कराया है, जब तस्कर गो वंश को बिहार के रास्ते बंगाल भेजने के फिराक में जुटे थे।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी तीनफेडिया अमित कुमार सिंह,उप निरीक्षक महिपाल चौहान,हेड कांस्टेबल महेश यादव, आरक्षी आनंद कुमार,आरक्षी जय प्रकाश के साथ रविवार को थाना क्षेत्र के हफुआ चतुर्भुज के पास से दो बोलेरो पिकप वाहन से ले जायी जा रही छः राशि गोवंश (तीन राशि गाय व तीन राशि बछड़ा) को उस समय पकड़ा है जब तस्कर उसे बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से राम एकबाल यादव पुत्र स्व0 तीला यादव सा0 कोइन्दहा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, विजय सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह सा0 जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, मनीष कुमार पुत्र हरेराम राय सा0 रौजा पोखरा थाना मौफसिल जनपद सिवान को
गिरफ्तार करने में सफल हुई है। साथ ही माल वाहक पिकप नंबर UP57AT8161, और UP57AT8427 में लदे छः राशि प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराया है।

एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह का कहना है:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए पशु तस्करों में एक पशु तस्कर राम एकबाल पुत्र तीला का अपराधिक इतिहास है । इसके ऊपर थाना पटहेरवा दो अभियोग दर्ज है । सन २०२२ में गो वंश की तस्करी और एक बार आर्म्स एक्ट की अभियोग दर्ज हैं। हर कीमत पर पशु तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चला कर निरंतर कार्यवाही होती रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking