कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने हाईवे के रास्ते बिहार के तरफ ले जाई जा रही तीन प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है,पशु तस्कर माल वाहक पिकप से क्रूरता पूर्वक गो वंश की खेप को बिहार के तरफ ले जा रहे थे।
जानकारी रहे की जनपद कुशीनगर में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह को यह सूचना मुखबिर से मिली की पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार वाया बंगाल ले जाने वाले है।
सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने उक्त सूचना से बहादुरपुर पुलिस चौकी को अवगत कराया। इस क्रम में चौकी पुलिस ने जांच शुरू किया जिसके परिणाम स्वरूप पिकप वाहन से तीन राशि गोवंशीय पशु को बिहार ले जाते समय बरामद किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र ऋषिपाल सा0 बरोदा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करते हुए स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…