News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: चोरी की आठ बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 12, 2023  |  4:26 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चोरी की आठ बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोर को दबोच कर उनके निशानदेही पर चोरी के आठ मोटर साईकिल बरामद करने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए एक मुहिम छेड़ी है,जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरयासुजान, उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह,आरक्षी राघवेंद्र प्रताप सिंह,आरक्षी श्री कृष्ण मौर्या,आरक्षी सुनील यादव, आरक्षी रिशु यादव, आरक्षी राहुल यादव के साथ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पुलिस चौकी तीनफेडिया अंतर्गत रामपुर बंगरा में वाहन चेकिंग कर रहे थे,की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए जिन्हे रोका गया, और गाड़ी की मूल कागजात दिखाने को कही गई जो दिखा नहीं पाए।

जानकारी रहे की पकड़े गए अभियुक्त विवेक यादव पुत्र अम्बिका यादव सा0 बलुअन रायमर थाना विशम्भरपुर जनपद गोपालगँज बिहार, जयनाथ कुमार उर्फ अनूप कुमार पुत्र बिरेश महतो निवासी ग्राम बंजारी नया टोला थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार, अमरजीत यादव पुत्र अशोक यादव ग्राम सिसवा भटवा थाना विशम्भरपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक चोरी की मोटर साईकिल व निशानदेही पर अन्य सात चोरी की मोटर साईकिल की बरामदगी की गयी। बरामदसुदा वाहनों के संबंध में गहराई से छानबीन की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 217/2023 धारा 379 भादवि में धारा 41, 411, 413, 420, 468, 473 भादवि0 की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मोटरसाइकिल बरामदगी का विवरण

1.हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस रजि0नं0 UP57W7637
2.टीवीएस अपाचे रंग लाल रजि0नं0 BR28V9096
3.हीरो स्पलेण्डर रंग काला रजि0 नं0 PB70A6571
4.हीरो होण्डा स्पलेण्डर रंग काला-नीला रजि0नं0 BR29E8292
5.हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्पर प्लेट
6.हीरो एचएफ डीलक्स रंग काला बिना नंबर प्लेट
7.हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस रंग काली बिना नम्बर प्लेट
8.हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल रजि0नं0 BR28R5344

क्या कहते है इंस्पेक्टर आर के सिंह: मोटरसाइकिल बरामदगी के विषय में जब इस संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह से बात किया तो उन्होंने बताया की पकड़ी गई गाड़ियों के विषय में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल करेगी, बरामद आठ मोटर साईकिल में एक कुशीनगर जनपद से रजिस्टर्ड है शेष अन्य जगह से पंजीकृत है। हमारे द्वारा हर एक बिन्दु पर पड़ताल किया जाएगा,पकड़े गए चोर शातिर वाहन अंतर प्रांतीय चोर हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking