News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण आदि के अलग-अलग मुकदमे के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 30, 2023  |  5:26 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण आदि के अलग-अलग मुकदमे के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तार करने में उस समय सफल हुई है,जब वह कुछ दिनो से पुलिस से आंख मिचौली खेल कर अपने को बचाते रहे। लेकिन वे इंस्पेक्टर अमित की पैनी नजर को धोखा नहीं दे पाए,और पुलिस की बिछाई गई जाल में खुद फंस गए।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक आदित्य मौर्या,आरक्षी राघवेंद्र कुमार सिंह,आरक्षी रवि साहनी की टीम द्वारा मु0अ0सं0 219/2023 धारा 376D, 504, 506 भादवि0 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित निषाद पुत्र सुभाष निषाद ग्राम बेदूपार एहतमाली बिन टोली थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर व मु0अ0सं0 327/2023 धारा 363, 354, 506, 120 बी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अरमान अली पुत्र सोबराती निवासी झडवा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को उस समय पकड़ा है जब वह पुलिस से बचने के लिए कही भागने के लिए वाहन की प्रतिक्षा में खड़े थे।

स्थानीय पुलिस पकड़े गए दोनो अभियुक्तों को उपरोक्त मुकदमे और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking