कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने अपहरण के मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है,जब की किशोरी को पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था।
बताते चले की तरयासुजान थाना क्षेत्र की एक गांव से पंद्रह दिन पहले एक किशोरी की अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने उसे काफी खोज बीन किया, लेकिन उसका कही पता नही चला ,तो स्थानीय थाने में नामजद अभियोग परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई,पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए चौबीस घण्टे के अंदर किशोरी को बरामद कर लिया था,लेकिन अभियुक्त हाथ नही आया था।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता,आरक्षी रवि राजभर की टीम ने उक्तअपहरण के मामले से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र रामनरेश प्रसाद निवासी माथौली थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर को गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त कर लिया है।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया की स्थानीय थाना में मु0अ0सं0 27/2024 धारा 363 भा0द0वि0 व बढोत्तरी धारा 366/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज था, और वह वांछित चल रहा था,जिसे सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया गया,जब वह कही भागने के फिराक में वाहन की तलाश में था।
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…