हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को देवराजपुर पिपरा खैरा टोला पुलिया से तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रविप्रताप यादव (23) व सचीन यादव (19) निवासी ग्राम लंगडी तथा अभय सिंह (21) निवासी ग्राम सकलौली शामिल हैं। इनके विरुद्ध थाना हाटा में मु0अ0सं0 569/2026 धारा 115(2)/109/191(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…
चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…
प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…