News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में अवैध बालू खनन पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर…खनन कर स्टोर किए लगभग 12 ट्रॉली बालू नदी में कराया डम्प, खनन माफिया मौके से फरार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 21, 2023  |  5:59 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में अवैध बालू खनन पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर…खनन कर स्टोर किए लगभग 12 ट्रॉली बालू नदी में कराया डम्प, खनन माफिया मौके से फरार
  • अवैध बालू खनन पर रोक के लिए एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह के निर्देश पर छापेमारी
  • बालू के अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने जब्त 12 ट्राली बालू को नदी में मिलवाया

कुशीनगर। सोमवार को उप-जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह के द्वारा बालू का अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया गया।सोमवार को तहसील क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के पुरैनी घाट पर बालू का अवैध खनन किए जाने की सूचना नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह को मिली।सूचना पर उन्होंने चेकिंग शुरु किया व मौके पर पहुँचे इस दौरान इसमें लिप्त लोग खनन छोड़कर भाग गए।इस दौरान मौके पर खनन कर रखे हुए बालू (लगभग 12 ट्रॉली बालू) को जब्त कर नदी में मिलवा दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कसया तहसील की राजस्व टीम ने नायब तहसीलदार शैलेश सिंह क्षेत्र के नेतृत्व में छोटी गंडक नदी के पुरैनी घाट पर अवैध बालू के कारोबार पर कार्रवाई की है।जिसमें खनन कर घाट पर रखे बालू को प्रशासन ने पुनः नदी में डलवा दिया।साथ ही जेसीबी मशीन से रास्तों को खुदवा दिया।प्रशासन की छापेमारी की भनक पाकर अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोग पहले ही निकल गए थे। एसडीएम कसया ने कहा अवैध बालू खनन के खिलाफ व जो भी अवैध खनन करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking