सपहा/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के प्रेमनगर चौराहे पर रविवार को ग्राम मे न्यायालय लगा कर तहसीलदार कसया माधान्ता प्रताप सिंह ने फरियादियों का फरियाद सुना और स्थलीय निरीक्षण कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
उपजिलाधिकारी न्यायालय मे वकीलो के हडताल से गांव की गरीब जनता का न्याय प्रभावित न हो सके इसी के तहत गांव मे खुद फरियाद सुनने तहसीलदार कसया प्रेमनगर चौराहे पर पहुंच एक गाव न्यायालय का आयोजन कर फरियाद सुन रहे थे इसी बीच भुइली देवी पत्नी कमला उक्त न्यायालय मे अपनी फरीयाद लेकर पहुची तथा बताया कि हमारी गाटा संख्या 145 क्षेत्रफल 0.1740 हेक्टेयर जमीन प्रयाग सागर पुत्र स्व०श्री निवासी नरकटिया ने फर्जी बैनामा करना लिया है।जिसपर तहसीलदार ने ग्रामीणों से इस सम्बंध ने जानकारी लेकर स्थलीय निरीक्षण किया और फरियादी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रमील कुमार गुप्ता,दरोगा गोड़,एके बादल जगदीश गोड़,डा०रामदरश चौहान जान मुहम्मद शिवबालक चौहान श्रीराम नेता आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…