News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज रफ्तार बाइक चालक ने 8 वर्षीय मासूम को मारी ठोकर, दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 29, 2025  |  12:23 PM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज रफ्तार बाइक चालक ने 8 वर्षीय मासूम को मारी ठोकर, दर्दनाक मौत WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा मठिया मार्ग पर हनुमान प्रतिमा के सामने सड़क पर दर्दनाक हादसा
  • बाइक की ठोकर से मासूम की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग में मंगलवार की सुबह हनुमान जी के मूर्ति के समीप सड़क पर तेज रफ्तार बाइक सवार की ठोकर ने सड़क किनारे से घर जा रहे नौनिहाल की जिंदगी रौंद दी। हादसे में 8 वर्षीय मासूम अंकुश की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बाइक को कब्जे में लेकर चालक को थाने ले गई है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

थाना क्षेत्र के मठियां-खड्डा मार्ग पर हनुमान प्रतिमा के ठीक सामने नागेन्द्र यादव का घर है। नागेन्द्र का छोटा बेटा अंकुश अपने पुराने घर बाजार की ओर से अपने घर आ रहा था कि उसी दिशा में खड्डा की ओर से मठियां की ओर बाइक लेकर आ रहा पन्नलाल सिंह निवासी रूद्रापुर ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे अंकुश सड़क पर ही गिरकर छटपटाने लगा।

सुबह का समय होने के नाते सड़क पर देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया और गाड़ी से घायल बालक को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। इधर घर के पास बच्चे का एक झलक देखने के लिए स्वजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। थोड़ी देर में एसएचओ ने बोलेरो में रखे बालक के शव को परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए भेजा उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना से एक ओर जहां परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ वहीं पूरे गांव की महिलाओं और घटना देखने व सुनने वालों के चेहरे पर मायूसी झलक रही है। मां गीता दहाड़े मारकर विलख रही है और बार- बार बेसुध हो जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking