News Addaa WhatsApp Group

तेजगति ट्रक से बचने में मुर्गा लदा वाहन पलटा, हादसा टला

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 20, 2025  |  9:04 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेजगति ट्रक से बचने में मुर्गा लदा वाहन पलटा, हादसा टला
  • बचाव में मोड़ा वाहन, नियंत्रण टूटते ही पलटी पिकअप
  • ग्रामीणों की तत्परता से तुरंत बहाल हुआ सड़क पर आवागमन

तुर्कपट्टी।कुशीनगर। गुरुवार सुबह के कसया–तुर्कपट्टी वाया सेवरही मार्ग पर सपही टड़वा स्थित डा. एके राव इंद्रप्रस्थ कालेज के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विपरीत दिशा से आ रहे तेजगति व अनियंत्रित ट्रक से बचने के प्रयास में मुर्गा लदा पिकअप सड़क पर पलट गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग...

अमेठी जनपद के जगदीशपुर निवासी मुश्ताक अली पिकअप पर मुर्गा लादकर तमकुही की ओर जा रहा था। जैसे ही वह विद्यालय के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार ट्रक आता दिखा। संभावित टक्कर से बचने के लिए उसने पिकअप को दाईं ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक नियंत्रण टूट गया व वाहन पलटकर सड़क के किनारे जा गिरा। घटना में चालक को मामूली चोट आई, जबकि वाहन को नुकसान हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से पलटी पिकअप को सीधा कराया व सड़क से हटवाकर आवागमन तुरंत सुचारु कराया।

संयोग यह रहा कि घटना के समय विद्यालय खुला नहीं था, अन्यथा बच्चों के आवागमन की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking