News Addaa WhatsApp Group

तेजतर्रार आईपीएस केशव कुमार ने संभाला कुशीनगर की कमान, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का सख़्त संदेश..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 20, 2025  |  11:45 AM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेजतर्रार आईपीएस केशव कुमार ने संभाला कुशीनगर की कमान, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का सख़्त संदेश..!

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

कुशीनगर। पुलिस कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में उनकी छवि पूरे प्रदेश में एक तेजतर्रार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अफसर की रही है। हाल ही में उन्हें फॉरेंसिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।

बिहार के दरभंगा जनपद के मूल निवासी एसपी केशव कुमार इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं और हिंदी कविताएँ व ग़ज़लें लिखने का शौक रखते हैं। पिता संस्कृत शिक्षक और माता गृहिणी रही हैं। अपने करियर में उन्होंने मेरठ में गैंगस्टरों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चलवाकर जब्तीकरण कराया, वहीं बलरामपुर में भ्रष्टाचार में लिप्त दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दिसंबर 2024 में उन्हें अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया, जहाँ उनकी सेवाओं के लिए उन्हें शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक के रूप में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

अंबेडकरनगर तैनाती के दौरान चरित्र सत्यापन के नाम पर रिश्वतखोरी कर रहे एक बड़े बाबू को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराना उनकी जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त उदाहरण बना।

एसपी केशव कुमार की कार्यशैली की खासियत थानों का औचक निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों को फटकार और आम जनता से सीधे संवाद है। वे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित न्याय को प्राथमिकता देते हैं।

कुशीनगर में कार्यभार ग्रहण करते ही उनके आने से जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिस सुधार और भ्रष्टाचार पर सख़्ती की उम्मीद जग गई है।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking