News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जमीनी विवाद में राजस्व के अधिकारियों के सामने मारपीट, पूर्व प्रधान के घर पर पथराव!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2021  |  7:46 PM

1,586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जमीनी विवाद में राजस्व के अधिकारियों के सामने मारपीट, पूर्व प्रधान के घर पर पथराव!

विकाश पाण्डेय/न्यूज अड्डा

तरयासुजान/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया में ग्राम सभा के जमीन का निरिक्षण कर रहे अधिकारियों के सामने दोनों पक्ष हिंसक हो गये दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोट आयी है।तो वहीं एक पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर पथराव कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूखी के निर्देश पर तहसीलदार तमकुहीराज व कानूनगो उक्त गांव में विवादित ग्रामसभा के जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे कि इसी बीच शिवशंकर गुप्ता पुत्र ठाकुर और सतन शर्मा पुत्र रामबचन शर्मा दोनों पक्ष से दर्जनों लोगो लाठी डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर हमला कर दिये जिसमें उमेश शर्मा, व दूसरे पक्ष से शिवशंकर पुत्र ठाकुर, नितीश पुत्र शिवशंकर,गौतम पुत्र बलिराम, दिलिप पुत्र शिवशंकर, गंभीर चोट आयी है सभी लोग अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे है।जबकि एक पक्ष से लौट रहे लोगों ने पूर्व प्रधान रमायन गुप्ता के घर पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि पूर्व प्रधान के परिवार के लोगो घर के बाहर नहीं थे। अन्यथा उनके साथ भी घटना हो सकती थी।
इस संबंध में तहसीलदार रामप्यारे ने बताया अनावश्यक रूप से पूर्व प्रधान के घर पर हमला किया गया है दो पक्षों के जमीनी विवाद में स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान कानूनगो जयंत गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे सूचना पर पहुंची पुलिस बल दोनों ही पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों को पाबंद कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया मामले कि जानकारी हुई है विधिक कार्यवाही हो रही है।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking