News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस ने दिखाई सक्रियता,बारह घण्टे के अंदर बरामद हुई अपहृता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 29, 2021  |  9:21 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने दिखाई सक्रियता,बारह घण्टे के अंदर बरामद हुई अपहृता WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान पुलिस की सक्रियता उस समय देखने को मिली जब मात्र बारह घण्टे के अंदर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बताते चले की तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सरेया खुर्द निवासी एक ब्यक्ति ने अपने पुत्री माया कुमारी (कल्पनिक नाम) को बहला -फुसला कर घर से भागने का आरोप ग्राम अहिरौली छापर निवासी एक विशेष समुदाय के लड़के पर लगाते हुए बुधवार को एक आवेदन पत्र मुकामी तरयासुजान पुलिस को दिया। मुकामी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

प्रकरण की सवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने त्वरित कार्यवाई को आगे बढ़ाते हुए, कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय कुमार राय, हेड कांस्टेबल श्री निवास सिंह, शशिकांत यादव, आरक्षी सदानन्द यादव की एक टीम बना कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में लग गए।
कार्यवाहक चौकी प्रभारी धनन्जय राय की टीम ने तकनीकी सूत्रों के माध्यम से मात्र बारह घण्टे के अंदर उक्त अपहृता को रेलवे स्टेशन तमकुहीरोड से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी ने इस संवाददाता को बताया की समय से अगर सूचना मिले, तो निश्चित ही सफलता हाथ आती ही है। मेरा प्रयास है की किसी कीमत पर इस सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगें, इसके लिये मेरे द्वारा मातहतों को सक्रिय किया जा रहा है, टीम भावना की प्रयोग कर अपराध पर नियंत्रण करना मेरी प्रथमिकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking