News Addaa WhatsApp Group Join करें

इक्कीस गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई तरयासुजान पुलिस! दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और पिकप से हुई बरामदगी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2021  |  5:26 PM

804 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इक्कीस गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई तरयासुजान पुलिस! दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और पिकप से हुई बरामदगी

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के दो जगहों से इक्कीस राशि गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में उस समय कामयाब हुई है, जब तस्कर माल वाहक पिकप व ट्रक से गो बंश के खेप को बिहार वाया बंगाल ले जाने के फिराक में जुटे हुए थे। जब की पुलिस की इस कामयाबी में दो पशु तस्कर भी दबोच लिए गये है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस द्वारा एक ट्रक UP 58 T 0975 मे सोलह राशि जीवित गोवंश (बारह गाय व चार बछडे) की बरामदगी करते हुए मौके से दो अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी करने में कामयाब हुई है।

जरिये मुखबीर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने अपनी टीम भेज कर नेशनल हाइवे 28 तमकुहीराज ओवर ब्रिज के नीचे से सोमवार को दिन ग्यारह बजे,उजाले में एक ट्रक UP 58 T 0975 से सोलह राशि जीवित गोवंश के साथ दो तस्कर नवल यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी हडरवा थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 35 वर्ष ,विधि का उल्लघन करने वाला बालक मुसाहेब अंसारी पुत्र असगर अंसारी निवासी कुचया पिपरा थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर उम्र 16 वर्ष
दबोचने में उस समय कामयाबी पायी जब वह इन जानवरों को बिहार वाया बंगाल ले जा रहे थे।

वही दूसरी उपलब्धि सुबह – सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 से वाईपास टड़वा मोड़ होकर ग्राम खुदरा होते बिहार कुरमटोला जाने वाली सड़क पर एक अदद पिकप संख्या UP 56 T 4732 मे पाँच राशि जीवित गोवंश (चार गाय, एक बैल) की बरामद करने में कामयाब हुई है, लेकिन तस्कर फरार होने में सफल हो गए है। मौके से फरार हुए अभियुक्त की मुकामी पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी बोले

इस विषय मे तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बरामद माल वाहक पिकप के रजिट्रेशन के सहारे पुलिस तस्करो तक पहुँचेगी। थाना क्षेत्र से अबैध कारोबार किसी कीमत पर नही होने दी जाएगी, चाहे कारोबारी कितने भी बड़े रसूकदार हो,लेकिन उनके मनसूबे पर पानी डालने का काम हमारी पुलिस टीम करती रहेगी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking