News Addaa WhatsApp Group

देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य: विश्वरंजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2024  |  6:04 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य: विश्वरंजन

कुशीनगर । हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा यात्रा, महापुरुषों के स्मारक स्थल की सफाई एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण, आपातकाल गोष्ठी और प्रदर्शनी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

हर घर तिरंगा अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से अपने घरों, दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की करेंगे।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा।वह शुक्रवार को पडरौना ब्लाक सभागार में पडरौना देहात मण्डल की हर घर तिरंगा अभियान तैयारी बैठक को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 2022 में शुरू किया गया था। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों की छतों पर देश का झंडा लहराने की अपील की थी। इस अभियान से पहले झंडा फहराने के नियमों में भी बदलाव किया गया था और रात में फहराने की इजाजत दे दी गई थी। जिससे प्रेरित होकर करोड़ों देशवासियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।इस वर्ष भी पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रीयता के भाव को हर घर तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत नगर मंडल के हर बूथ पर और घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस घर-घर तिरंगा अभियान में पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक को मण्डल प्रभारी धन्नजय मणि त्रिपाठी, चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ जिला संयोजक केशवनाथ उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामजीत चौहान और संचालन मण्डल महामंत्री धीरज पाठक ने किया।इस अवसर पर रामप्यारे सिंह, महेन्द्र दीक्षित,विकाश यादव, मनीष विश्वकर्मा,राजकुमार श्रीवास्तव,जवाहर चौहान,घनश्याम मिश्र,लालबाबू शर्मा,मनोज गौतम,प्रवीण श्रीवास्तव,प्रदीप पाण्डेय सहित मण्डल पदाधिकारी , शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking