News Addaa WhatsApp Group Join करें

जबरदस्त है पवन सिंह का ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन, आवाज के दीवाने हुए फैंस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2021  |  10:31 AM

1,345 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जबरदस्त है पवन सिंह का ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन, आवाज के दीवाने हुए फैंस!

बॉलीवुड की मशहूर कम्पोजर पायल देव का चार्ट बस्टर गाना ‘बारिश बन जाना’ आज भोजपुरी में रिलीज हो गया है. इस गाने के भोजपुरी वर्जन में पायल के साथ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. यह गाना रिलीज होने के दो से चौबीस घंटे के अंदर व्यूज के मामले में 7,346,466 का आंकड़ा पार कर चुका है. यह गाना वीवाईआरएल ओरिजिनल्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इस गाने का टीजर भी खूब वायरल हुआ था और अब गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

आपके लिए और..- 24 घंटे में लूटकांड का ‘द एंड’! कलेक्शन एजेंट से...

गाना ‘बारिश बन जाना’ का हिंदी वर्जन टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान और साहिर शेख पर फिल्माया गया था. गाने के भोजपुरी वर्जन में भी उनको रखा गया है, मगर साथ में पायल देव और पवन सिंह को भी गाने के म्यूजिक वीडियो में एंट्री मिली है.

इस गाने को पायल देव और पवन सिंह ने ही गाया है, जिसकी प्रशंसा न सिर्फ भोजपुरी जगत में हो रही है, बल्कि बॉलीवुड में भी इस ट्रैक को खूब पसंद किया जा रहा है. यही कारण है कि इस गाने के भोजपुरी वर्जन को खूब सारे व्यूज मिल रहे हैं. जानकारों का कहना है कि यह पहला ऐसा गाना होगा जो दो से तीन घंटों में ही मिलियन क्लब में शामिल हो गया. इस गाने में पायल देव भी पवन सिंह के साथ भोजपुरी में गुनगुनाती नजर आई हैं. वहीं, पवन सिंह भी इस गाने को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि पवन और पायल का पिछला हिट होली सॉन्ग ‘कमरिया हिला रही है’ था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था और उम्मीद कर रहे थे कि आगे भी पवन और पायल का कोलेब्रेशन हो और ये सुपर हिट गाना ‘बारिश बन जाना’ से पूरा हुआ. पवन सिंह यूट्यूब पर सबसे अधिक सुने जाने वाले भोजपुरी सिंगर भी हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…

कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking