कसया। उप्र लेखपाल संघ के तहसील इकाई कसया का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में संपंन हुआ। इसमें राधेश्याम सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने। शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी शैलेंद्र मिश्र, हृदयानंद वर्मा व विभव शर्मा रहे। अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम सिंह व डा. शैलेंद्र दूबे आमने-सामने रहे। राधेश्याम को 18 व शैलेंद्र को 17 मत मिले। इस प्रकार एक मत से राधेश्याम सिंह विजयी रहे। इनके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रतन मंजरी, मंत्री सुनील कुशवाहा, उप मंत्री वेद प्रकाश गाेंड, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, आडिटर कालिंदी कला यादव को निर्विरोध चुना गया।
सभी पदाधिकारियों को संघ के जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव ने उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है। कोई भी निर्णय बैठक करने के बाद ही लिया जाए तो संघ बेहतर चलेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष सिंह ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक है। लेखपालों के मान-सम्मान की पूरी हिफाजत होगी। इन पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दिया जाएगा। संचालन शिवांगी मिश्र ने किया।
इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नंदलाल पाठक, शैलेश दूबे, विनोद सिंह, सनी गुप्ता, अंगध्वज पासवान, विश्वदीपक सिंह, राजन मिश्र, अकरम अली, सुकृति सिंह, दिव्या श्रीवास्तव, गुलफ्सा, संध्या, जयप्रकाश, अरविंद गोंड आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…