News Addaa WhatsApp Group

सेवारही नगर में जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2022  |  4:35 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवारही नगर में जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

सेवरही/कुशीनगर । मंगलवार को सेवरही नगर में गन्ना लदे वाहन से हो रहे जाम को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल द्वारा थानाध्यक्ष सेवरही को ज्ञापन देकर नगर में हो रहे समस्या के विषय में जानकारी दी। बताते चले एसओ सेवरही संजय कुमार द्वारा सुगर फैक्ट्री के कर्मचारी फैक्ट्री मैनेजर जसवंत सिंह बघेल व गन्ना प्रबंधक पीएन शाही को बुलाए और दोनो पक्षों के बीच वार्ता शुरू कराया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

वार्ता के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल ने नगर में हो रहे जाम को समस्या को लेकर चर्चा की जिसको लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है इसका तत्काल निदान दिलाने का काम करे जिस पर फैक्ट्री मैनेजर जसवंत सिंह बघेल द्वारा दो दिन के मौका लिया गया। उन्होंने नगर में जाम का समस्या हमेशा के लिए खत्म हो उस पर कार्य करने की बात कही। व्यापार मंडल के प्रांतिय संगठन मंत्री ने कहा की बाई पास रोड बनने के बाद भी नगर में गाडी चले आ रहे हैं इसका भी निदान कराए जाएं तो गन्ना प्रबंधक पीएन शाही द्वारा पचीस कर्मचारी लगाने की बात कहे है और बाई पास गाडी भिजवाने की बात मानी वही पुर्व केन युनियन के चैयरमेन बासदेव रौनियार जी ने कहा कि गन्ना डाइरेक्ट सेंटर से लद कर आने के बजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है पर्ची हिसाब से निकाला जाए । वार्ता सफल रहा जाम के समस्या दो दिन में ख़त्म होने की बात पर व्यापारी नेता एसओ सेवरही संजय कुमार जी को धन्यवाद दिया ।

इस मौके पर उपस्थित पुर्वांचल व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अमर नाथ गुप्ता जी केन युनियन के पुर्व चेयरमैन बासदेव रौनियार जी अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुकदेव रौनियार जी व्यापारी नेता छोटे लाल गुप्ता जी समाजसेवी त्रिलोकी गुप्ता जी काशीनाथ जायसवाल जी रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking