News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड मालगाड़ी ट्रेन का इंजन हुआ खराब, दो घण्टे वाधित रहा परिगमन!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2021  |  9:11 PM

578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड मालगाड़ी ट्रेन का इंजन हुआ खराब, दो घण्टे वाधित रहा परिगमन!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गोरखपुर- नरकटियागंज रेल खंड पर सोमवार को गुरली रामगढ़वा व खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच गोरखपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन का इंजन खराब होने से लगभग दो घंटे तक इस रुट पर आवागमन बाधित रहा। खड्डा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन को भेजकर ट्रेन को खड्डा लाया गया, तब जाकर 2 घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

बताते चलें कि गोरखपुर से चलकर बिहार की ओर जाने के लिए एक मालगाड़ी ट्रेन सिसवा बाजार व खड्डा रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची थी कि गुरली रामगढ़वा के समीप 326/7 के सामने मालगाड़ी ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसकी वजह से उक्त ट्रेन बीच रेल ट्रैक पर खड़ी हो गई जिसके कारण आनन्द विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस पनियहवा में, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस सिसवा बाजार में तो अवध एक्सप्रेस कप्तानगंज में खड़ी रही। सूचना मिलने पर खड्डा रेलवे स्टेशन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी ट्रेन का इंजन का पावर कट कर मौके पर भेजकर उक्त मालगाड़ी ट्रेन को खड्डा लाया गया, तब जाकर लगभग दो घंटे बाद इस रुट पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान जगह- जगह खड़ी ट्रेनों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक खड्डा राजेश कुमार का कहना है कि मालगाड़ी ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सत्याग्रह अप एवं डाउन व अवध एक्सप्रेस ट्रेन विलम्बित हुई है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking