News Addaa WhatsApp Group

सप्त दिवसीय यज्ञ में शिव विवाह व तारकासुर वध का प्रसंग का हुआ वर्णन

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 9, 2023  |  6:58 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सप्त दिवसीय यज्ञ में शिव विवाह व तारकासुर वध का प्रसंग का हुआ वर्णन

कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में श्री हनुमान कथा कुंज राधेश्याम मंदिर परिसर मे़ आयोजित सात दिवसीय अखंड सीताराम नाम संकीर्तन व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार की रात मध्यप्रदेश के चित्रकूट से पधारी कथावाचिका उमा शास्त्री व अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने श्रोताओं को शिव विवाह व तारकासुर वध का प्रसंग सुनाया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

कथा में बताया गया कि पूर्व जन्म में महाराजा दक्ष की पुत्री के रूम में पार्वती ने जब यज्ञ में अपना शरीर समाप्त किया था तो वह अगले जन्म में हिमाचल राजा के घर पर पुत्री रूप में जन्म लेती है। किशोरावस्था में जब नारद जी राजा हिमालय के महल पहुंचते है तो राजा हिमाचल अपनी बेटी का हाथ दिखाते है तब नारदजी बताते हैं कि उनका विवाह भगवान शिव से ही होगा। इस पर पार्वती भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या करने बैठ जाती है। भगवान प्रसन्न होकर उनके वरण करने लिए बरात लेकर राजा हिमाचल के महल पहुंच जाते है। माता पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को चाहतीं थीं, इसलिए दोनों का विवाह हुआ। उनके विवाह के पहले से ही तारकासुर राक्षस का तीनों लोकों में अत्याचार था और उसका वध प्रभु भोलेनाथ व माता पार्वती के पुत्र से होना संभव था। इस निमित्त ही दोनों का विवाह पहले से तय था। विवाह के बाद पैदा हुए पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर राक्षस का वध कर संसार को निर्भय किया।

इस दौरान मुख्य आयोजक महंत बालक दास उर्फ श्याम दास जी महाराज,  यज्ञाचार्य अभिषेक शुक्ल, प्रधान अंगद रजक, प्रेम शंकर सिंह, राजू माली, परमहंस सिंह, उत्तीम राव, पीटर सिंह, हेमंत सिंह, जयराम प्रसाद, टोनी सिंह, प्रेम शंकर सिंह, महेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking