News Addaa WhatsApp Group Join करें

सावित्री बाई फुले का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को शिक्षित करना: अयोध्या भाई

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 3, 2024  |  5:16 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सावित्री बाई फुले का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को शिक्षित करना: अयोध्या भाई WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत बोदरवार में स्थित जीके प्वाइंट स्कूल के प्रांगण में बुधवार को में सावित्री बाई फूले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अयोध्या भाई ने सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या भाई ने कहा कि सावित्री बाई फुले का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को शिक्षित करना उन्नीसवीं सदी के दौर में भारतीय महिलाओं की स्थिति बड़ी ही दयनीय थी।जहां एक ओर महिलाएं पुरुषवादी वर्चस्व की मार झेल रही थी तो दूसरी ओर समाज की रुढ़ीवादी सोच के कारण तरह-तरह की यातनाएं व अत्याचार सहने को विवश थी।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

हालात इतने बदतर थे कि घर की देहरी लांघकर महिलाओं के लिए सिर से घूंघट उठाकर बात करना भी आसान नहीं था। लंबे समय तक दोहरी मार से घायल हो चुकी महिलाओं का आत्मगौरव और स्वाभिमान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका था। समाज की ओर से उनके साथ किए जा रहे गलत बर्ताव को वे अपनी किस्मत मान चुकी थीं। ऐसे विकट समय में सावित्रीबाई फुले ने समाज सुधारक बनकर महिलाओं को सामाजिक शोषण से मुक्त करने व उनके समान शिक्षा व अवसरों के लिए पुरजोर प्रयास किया। हरिकेश भाई ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी ओर से दिए गए योगदान को आजीवन याद किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक शिवचरण ने आये हुई अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र शेखर बौद्ध ने किया छोटे लाल बौद्ध ने भी सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मोनू कन्नौजिया सुनील कुमार बौद्ध महेंद्र बौद्ध बहन प्रतिभा बौद्ध सुनिता बौद्ध तुफानी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking