News Addaa WhatsApp Group

हवन पूजन व भंडारा के साथ हुआ सात दिवसीय कथा का समापन

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 11, 2024  |  6:41 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हवन पूजन व भंडारा के साथ हुआ सात दिवसीय कथा का समापन

तुर्कपट्टी। नवरात्रि में प्रत्येक सनातनी को कोई ना कोई धर्म अनुष्ठान करना चाहिए। क्योंकि सनातन वैदिक धर्म में नवरात्र एक विशेष पर्व है इस पर किसी भी कामना से अनुष्ठान धर्म कार्य किया जाए तो वह भगवती की कृपा से पूर्ण होता है।

आज की हॉट खबर- “दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो...

यह बातें दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत बंगरा दुमही में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे श्रीमद् भागवत कथा विशेषज्ञ पं. रोहित रिछारिया ने कही।

गुरुवार की सायं हवन-पूजन, भंडारा व महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान कथावाचक ने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र किसी भी वर्ण की कन्याओं का पूजन करें व कन्या भोज कराएं। इससे मां पारंबा भगवती दुर्गा मैया की कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं ने भागवत भगवान का दिव्य प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजक शत्रुघ्न उर्फ डिंपल शुक्ल, पं. रामअवध शुक्ल, रामकिशोर शुक्ल, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, कृष्णा शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, नन्हे शुक्ल, नगीना कुशवाहा, अनवर अंसारी, सुनील कुमार, रोहित कुमार, शोभित, त्रिपुरारी, छेदी प्रसाद , पारसनाथ शुक्ल, दूधनाथ शुक्ल, श्रीराम शुक्ल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।‌

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking