News Addaa WhatsApp Group Join करें

जैविक खेती के साथ प्राकृतिक खेती ही गांव में करने की है जरूरत- जयंत कुमार सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2023  |  5:18 PM

242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जैविक खेती के साथ प्राकृतिक खेती ही गांव में करने की है जरूरत- जयंत कुमार सिंह WhatsApp
Responsive image
  • अनुसूचित जाति के लाभार्थियों में सब्जी किट का हुआ वितरण

सलेमगढ़/कुशीनगर (मुकेश चौबे) । मंगलवार को सीमावर्ती ग्राम बहादुरपुर में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के अंतर्गत सरगटिया कृषि विज्ञान केंद्र फार्म से उद्यान विशेषज्ञ डॉक्टर शमशेर सिंह द्वारा एक कार्यक्रम अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए सब्जी किट का वितरण किया गया।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

इस अवसर पर डॉक्टर सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से पीने के पानी की भी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियों से लोग त्रस्त हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसान अपने आसपास सब्जी का उत्पादन बिना रसायन प्रयोग के करें जिससे इन समस्याओं से निजात मिले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जयंत कुमार सिंह ने कहा कि जैविक खेती और प्राकृतिक खेती गांव में किसानों को करने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियां उत्पादन क्षमता को बढ़ा सके तथा बीमारी से स्वयं को दूर रख सके।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता निलय सिंह,मनोज सिंह, विकास सिंह, मिथिलेश शर्मा निफिकर बैठा,अंकित रावत,चंद्रिका रावत,गोलू सिंह,राजन पासवान,रत्नेश खरवार,बनारस खरवार,अमेरिका खरवार,आनंद खरवार,कीर्तन बैठा,दुखन खरवार , रामभारती प्रभु बैठा,चंदा खरवार आदि अनेक किसान उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking