कसया/कुशीनगर । श्रीराम महायज्ञ के छठवें दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत बालक दास महाराज ने श्रीराम कथा का रस पान कराते हुए कहा कि इधर धनुष टूटने से जहां जनकपुरी में हर्ष का माहौल छा गया तो वहीं दूसरी तरफ शिव भक्त परशुराम जी क्रोध से लाल होते हुए पहुंचे और धनुष तोड़ने वाले को दंडित करने हेतु युद्ध की चुनवती दी। परन्तु राम जी ने बहुत ही विनम्रता पूर्वक परशुराम जी का सामना किया और अंततः राम जी के विनम्रता पर परशुराम जी नतमस्तक हुए। कथा के माध्यम से बालक दास जी ने कहा कि विनम्रता से किसी को भी जीता जा सकता है। फिर मुनि विश्वामित्र के सुझाव पर जनक जी ने अयोध्या दशरथ जी के पास दूत भेजा और सम्पूर्ण घटना क्रम से अवगत कराते हुए बारात लेकर आमंत्रित किया। पुत्र की यश कीर्ति सुनकर दशरथ जी भाव विभोर हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बालक दास जी ने कहा कि पुत्र की उपलब्धियों पर पिता स्वयं को सर्वाधिक गौरवान्वित महसूस करता है। दशरथ जी अद्भुत बारात लेकर जनकपुरी पहुंचे और विधि विधान पूर्वक चारों भाइयों राम जी, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी का क्रमश चारो बहनों सीता जी, रुक्मणि जी, मांडवी जी व श्रुतिकीर्ति जी से विवाह संपन्न हुआ। कथा में बालक दास जी ने वधुओं की विदाई का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया और कहा कि हम सभी को वधुओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये केवल हाड़ मांस की काया नही अपितु किसी माता पिता के हृदय का अंश होती है और अपना सर्वस्व ससुराल को समर्पित करती हैं। कथा के दौरान सच्चिदानंद के संयोजन में चारों भाइयों के विवाह की दिव्य झांकी निकाली गई।
कथा का प्रारम्भ सहजनवां से आये यजमान समाज सेवी मुकेश पांडेय व अवधेन्द्र पांडेय द्वारा आचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। यज्ञ मंडप परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं से भरा रहा।
इस दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, इन्द्र मिश्र, सुरेश गुप्त, मणि प्रकाश यादव, राहुल यादव, राकेश कुशवाहा, निशांत सिंह, अल्पना शुक्ला, पुनीता तिवारी, विजय तिवारी, शिवम चौबे, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, अंकित यादव सहित अधिकाधिक की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…