News Addaa WhatsApp Group

राज्य पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर, शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने किया था शिक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी को सम्मानित

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 6, 2024  |  8:02 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राज्य पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर, शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने किया था शिक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी को सम्मानित

तुर्कपट्टी ।भारत रत्न डा. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में जनपदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया, फाजिलनगर, कुशीनगर के शिक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक तथा अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

उक्त विद्यालय में सुनील ने व्यक्तिगत व सामुदायिक सहयोग से विद्यालय में स्मार्ट कक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला, बायोमेट्रिक, सीसीटीवी कैमरा, साउंड सिस्टम, सरस्वती मन्दिर, महात्मा गांधी मन्दिर, विवेकानन्द प्रवेश द्वार सहित बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अलग से सिलाई कढाई तक का प्रशिक्षण दिलाते हैं। बीते चौदह वर्षों में बच्चों में 20 हजार पौधों का वितरण पर्यावरण संरक्षण हेतु एक अनूठी पहल है। उनकी सफलता पर देवरिया लोकसभा के पूर्व सांसद निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र कहा कि मैं बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम का उद्घाटन करने गया था। पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी व देवरिया सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सुनील त्रिपाठी को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना प्रसन्नता की बात है। पौध वितरण हेतु रुदवालिया गया था। कायाकल्प से आच्छादित विद्यालय के बच्चे काफी होनहार थे।

एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, सांसद विजय दुबे, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक मोहन वर्मा, विधायक विनय गोंड़ पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी, विनय राय पूर्वांचल महोत्सव संरक्षण, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, जिपंस राजन शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार निर्मल, चंद्र प्रकाश चमन ,राणा प्रताप सिंह भाजपा जिला संयोजक शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, विनय तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, सुरेंद्रनाथ राय, पत्रकार नीरज त्रिपाठी, पत्रकार व शिक्षक धनन्जय मिश्र, अमरनाथ पांडेय ,मृत्युंजय पांडेय, नित्यानंद पांडेय, सुनील कुमार नीलम ,राजकुमार गिरी नीरज श्रीवास्तव ,धीरज श्रीवास्तव दीपक कुमार,जयप्रकाश मिश्र आदि गणमान्य ने सुनील त्रिपाठी को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking