News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही में पुलिस से आगे है चोर! शराब की दुकान से लाखों की चोरी…थाना क्षेत्र सेवरही में अपराध बढ़े

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2024  |  8:28 AM

159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही में पुलिस से आगे है चोर! शराब की दुकान से लाखों की चोरी…थाना क्षेत्र सेवरही में अपराध बढ़े

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में अपराध की ग्राफ ऊपर की ओर चल रहा है,पुलिस से चोर आगे निकल गए है, प्रभावी अंकुश आंकड़े में पीछे है। बीते रविवार थाना क्षेत्र सेवरही में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए नगद एवं सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के विषय में सेल्समैन ने सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग किया है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है ,दुकानदार पुलिसिया व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे है। साथ ही चोरों ने पुलिसिया गस्त की पोल खोल कर रख दी है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

बता दे, नगर पंचायत सेवरही के मालगोदाम तिराहे के समीप जहाँ पुलिस की पिकेट डयूटी रहती वही से पांच सौ मीटर दूरी पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ अंदर घुस कर लगभग छः लाख 12000 नगद सहित सामानों एवं सीसीटीवों के यंत्र की चोरी कर फरार होने में सफल रहे। घटना के बावत दुकान के सेल्समैन शेखर कुमार पुत्र बलिराम प्रस्तद, निवासी ग्राम लकड़ी दरगाह, जिल्ला सिवान बिहार ने सेवरही पुलिस को दिए गये तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ घुसे, बैंक बन्द रहने से विक्री को नगद रकम दुकान के काउंटर में लक की गई थी। जिसे बीती रात अज्ञात चोरों ने नगद रकम सहित सामान व सीसीटीवी के उपकरण को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों का समूह मौके इकट्ठा हो गया। व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए बताया कि कस्बे में अज्ञात चोरों द्वारा अनवरत चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। और अब तक की आंकड़ों पर नजर करे तो चोर भैया लोग सेवरही पुलिस से आगे चल रहे है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना सेवरही दिग्विजय नारायण राय से उनके सरकारी नंबर और निजी नंबर पर “न्यूज अड्डा ” ने संपर्क करने की कोशिश किया ,लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जिससे उनके पक्ष की जानकारी मिल सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking