News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गौ तस्कर, सात गोवंशीय पशु बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 16, 2023  |  4:36 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गौ तस्कर, सात गोवंशीय पशु बरामद

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को रामपुर बंगरा बिहार बार्डर के समीप बिना नम्बर प्लेट की एक अपाची मोटर साइकिल को जब्त कर लिया, साथ ही पुलिस ने सात गाैवंश को बरामद किया। इस दौरान तीन पशु तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तस्कर कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना निवासी बताए जा रहे हैं। जो गौवंश को वध के लिए बेंचने के लिए जाने के फिराक में थे। परन्तु प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह की तरयासुजान पुलिस के सक्रियता के चलते गौ तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने गौ वंश की तस्करी करने वालो के खिलाफ अपने कार्यकाल के शुरुवात से ही कडा रुख अपना रखा है इस क्रम में तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह को सुचना मिली की तस्करी के लिए रामपुर बंगरा बिहार बार्डर के पास सात गोवंश पशु जिनमे चार गाय व दो बछिया व एक बछडा समलित है उनको गौ तस्कर इक्कठा किये हुए है और बेंचने के लिए जाने के फिराक में है. सुचना पर विश्वास कर आशुतोष सिंह की तरयासुजान पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सात गोवंशों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करो की पहचान संजय कुशवाहा पुत्र स्व0 दशरथ कुशवाहा, मंजूर अंसारी पुत्र हदीश अंसारी और शिव चौहान पुत्र सूर्यबली चौहान के रूप में हुई है आपको बता दे ये तीनो कुशीनगर जिले तरयासुजान थाना के निवासी है. पुलिस ने इन तस्करो के पास से बिना नम्बर प्लेट की एक अपाची मोटर साइकिल भी बरामद किया है.

पुलिस की इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान, उ0नि0 सुभाषचन्द्र श्रीवत्स, उ0नि0 उपेन्द्र यादव, का0 निशान्त कुमार, का0 आनन्द कुमार, का0 रंजीत कुमार समेत अन्य कर्मी सम्मिलत रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking