कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने एक अभियुक्त को भैंस के चार पडावे के साथ उस समय दबोचा जब वह पगडंडी के रास्ते बेजुबान पशुओं को मारते पीटते हुए बिहार के तरफ ले जा रहे था।
बताते चले की बीती रात्रि चौकी प्रभारी तीनफेडिया प्रिंस कुमार,आरक्षी राहुल आरक्षी राहुल,आरक्षी लालबाबू के साथ रात्रि गस्त पर क्षेत्र में निकले थे की जरिए मुखबिर यह सूचना मिली की तीनफेडिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पीछे के पगडंडी रास्ते से एक व्यक्ति चार भैंस का पड़वा को मूंह बांध कर मारते पीटते दौड़ाते हुए बिहार के तरफ लेकर जा रहा है,सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी ने अपने हमराहियो के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर गए,तब पुलिस को देखकर पड़वा लेकर जा रहा व्यक्ति भागने लगा,जिसे पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जिसकी पहचान ग्यासुद्दीन पुत्र रजाक निवासी बसईया थाना कोतवाली पडरौना जिला कुशीनगर के रूप में हुई।
इस विषय में पुलिस चौकी प्रभारी तीनफेड़िया प्रिंस कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पेशवर है,उसने बताया है की गांव में घूम कर हम पड़वा की खरीददारी करते है और एक जगह ईकाठा करते है फिर उसे बिहार प्रदेश में उच्चे कीमत पर बेचते है। पकड़ा गया अभियुक्त के विरुद्ध सु संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है। किसी कीमत पर पशु क्रूरता को बर्दास्त नही किया जाएगा।
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…