News Addaa WhatsApp Group Join करें

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 23, 2026  |  7:54 PM

303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार की दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक पीली धातु का लॉकेट और 4,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार 23 जुलाई को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिमा देवी पत्नी दयाराज एवं आशिकी देवी पत्नी समीर खरवार, दोनों निवासी बेहिया थाना जगदीशपुर (बेहिया), जिला आरा (बिहार) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पहुंचकर भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक वाहनों में भोली-भाली महिलाओं को अपना निशाना बनाती थीं। मौका मिलते ही उनके पर्स से नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाती थीं। यदि चोरी के दौरान पकड़ ली जातीं, तो महिला होने और उनमें से एक के गर्भवती होने का हवाला देकर लोगों की सहानुभूति बटोरतीं और बच निकलने का प्रयास करती थीं।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह दोनों महिलाओं ने सुभाष चौक से एक महिला के साथ ऑटो में सफर किया और उसके पर्स से 4,000 रुपये नकद तथा एक लॉकेट चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का लॉकेट और कुल 4,200 रुपये नकद बरामद हुए।
इस मामले में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 254/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्य, महिला कांस्टेबल संजना आनंद, सोमी अग्रहरी तथा दीक्षा यादव शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाओं को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोह की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking