News Addaa WhatsApp Group

आज सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटेंगे 1.23 लाख स्मार्ट फोन, कामकाज में होगी सुविधा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2021  |  10:45 AM

681 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आज सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटेंगे 1.23 लाख स्मार्ट फोन, कामकाज में होगी सुविधा

कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 28 सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित करेंगे। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण खासकर वजन और लंबाई नापने के लिए पांच लाख इंफैंटोमीटर (नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र) भी प्रदान करेंगे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार की योजनाओं की निगरानी में आसानी होगी। मौके पर से ही डाटा अपलोड किया जा सकेगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यक्रम और पारदर्शी बन सकेंगे साथ ही योजनाएं और ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू हो सकेंगी। साथ ही स्मार्टफोन के जरिए भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग सकेगा।

लोकभवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्फेन्टोमीटर भी देंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी अपने हाथों से लखनऊ और उन्नाव की 30 कार्यकर्ताओं को फोन और इन्फेन्टोमीटर देंगे। नवजात बच्चों की वृद्धि नापने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र दिया जा रहा है। स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। बता दें उत्तर प्रदेश में इस समय 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं।

दरअसल, अनुपूरक पोषाहार के वितरण में अनाज की खपत का सही आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करने के आदेश दिए थे। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए जाने थे। मोबाइल फोन के जरिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार वितरित करते समय ही मौके पर से ही डाटा फीड करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी हर योजना और कार्यक्रम का ब्योरा अब तत्काल मिलेगा। योजना से जुड़ा हर डाटा अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुट्ठी में होगा। राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन के बेहतर उपयोग का तरीका भी समझाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking