अहिरौली बाजार/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने हाटा विधानसभा क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी तूफानी निषाद को गोरखपुर मंडल का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने तुफानी निषाद के कार्यों को देखते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में मंडल का प्रभारी सौंपा है।
तूफानी निषाद ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया हैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा।उनको मंडल की जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाटा रणविजय सिंह मोहन, सचिद्र यादव, विक्रम यादव हीरालाल प्रजापति राम प्रसन्न सिंह, विनोद निषाद , किशोरी निषाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…