News Addaa WhatsApp Group

पीएम के संभावित आगमन को लेकर आला अधिकारियो ने देखी व्यवस्था, कुशीनगर एयरपोर्ट से जायेंगे बिहार..संभावित है पीएम की ट्रांजित विजिट…. अभेद्य होंगी सुरक्षा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 5, 2024  |  9:25 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीएम के संभावित आगमन को लेकर आला अधिकारियो ने देखी व्यवस्था, कुशीनगर एयरपोर्ट से जायेंगे बिहार..संभावित है पीएम की ट्रांजित विजिट…. अभेद्य होंगी सुरक्षा
  • छह मार्च को कुशीनगर एयरपोर्ट पर आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी

कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को कुशीनगर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आयेंगे और हेलीकॉप्टर से बिहार जायेंगे। पुनः बिहार से लौटकर विमान से दूसरे गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की प्रारंभिक जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।यह तीसरा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री यहां आयेंगे। 20 अक्तूबर 21 को एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर और दूसरी बार वर्ष 22 में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके हैं।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

बिहार के बेतिया में छह मार्च को देश के प्रधानमंत्री का दौरा है। कुशीनगर एयरपोर्ट से होकर जाने की तैयारी जोरों पर है। संभावित प्रधानमंत्री के ट्रांजिट विजिट को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था परखी।अपर पुलिस महानिदेशक ने अंतर्राष्ट्रीय कुशीनगर एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को लेकर ब्रीफिंग की।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी का 6 मार्च को कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट व भ्रमण संभावित है।हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार में रहेंगे।पीएम मोदी 6 मार्च को पश्चिमी चंपारण के बेतिया में लगभग 8700 करोड़ रुपए से अधिक
की रेल, सड़क और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस से संबंधित विभिन्न बुनियादी ढांचा संबंधी परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्धाटन करेंगे।

बेतिया के हवाई अड्डा परिसर में 6 मार्च को जनसभा आयोजित है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित भी करेंगे। सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम में जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेगा।इसके बाद हेलीकॉप्टर से फिर बिहार के लिए निकलेंगे और वापस फिर वैसे ही लौटते हुए कुशीनगर से ही जाएंगे।

इस कार्यक्रम के दृष्टिगत त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के लिए मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज गोरखपुर सुरेश राव ए. कुलकर्णी ने कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग और निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking