कसया।कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के लिखित मांग पत्र पर शासन के सांस्कृतिक मंत्रालय ने कुशीनगर बौद्ध सर्किल के बढ़ावा के लिए कुशीनगर में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) के स्थापना हेतु 7 करोड़ 34 लाख 36 हज़ार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है,अब कुशीनगर में पर्यटकों के लिए सभी उच्च सुविधाओ युक्त इस टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के निर्माण से कुशीनगर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा इसके साथ ही साथ कुशीनगर के चौमुखी विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।विदित हो कि विधायक पी.एन पाठक ने बीते 5 सितंबर को पर्यटन मंत्री से लिखित मांग किया था कि कुशीनगर में दुनिया भर से बौद्ध अगुवाई दर्शन करने के लिए आते हैं इसको देखते हुए कुशीनगर में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर(TFC) के स्थापना की जरूरत है।प्रदेश सरकार और सांस्कृतिक मंत्रालय ने बौद्ध स्थल कुशीनगर में इसकी स्थापना के हेतु ₹7 करोड़, 34लाख, 36हज़ार की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
अब पर्यटकों के सभी उच्च सुविधाओ युक्त इस टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के निर्माण से कुशीनगर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा इसके साथ ही साथ कुशीनगर के चौमुखी विकास में मिल का पत्थर साबित होगा.इस सराहनीय कार्य हेतु कुशीनगर की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कुशीनगर बिधायक पी.एन पाठक के प्रति आभार प्रकट किया है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…