अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड के ग्राम लखीमा में स्थित बंशराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अहिरौली बाजार थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय रहे।
इस अवसर पर पौधारोपण करने के बाद उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रियांशु राय ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा अगर हमें स्वस्थ जीवन जीना है तो अधिक से अधिक पेड़ पौधो का होना जरूरी है आज के इस भाग दौड़ के परिवेश में हमे शुद्ध हवा पौधों से प्राप्त हो सकती है जो जीवन के लिए बेहद जरुरी है और हमें संकल्प लेकर एक-एक पौध का रोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने के साथ साथ नियमित रूप से उसका संरक्षण भी जरूर है।प्रबंधक प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हम सभी को अपने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधों का रोपण करना चाहिए और जो सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है उसमें बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया.
इस अवसर पर लखिमा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नौशाद अहमद, पकड़ी के ग्राम प्रधान आनंद सिंह, शिक्षक नागेश्वर सिंह, जगदीश सिंह, सत्येंद्र कुमार, महावीर प्रसाद, हरिकेश बहादुर, विजय गुप्ता, नीरज पांडे, सीमा देवी, खुशबू सिंह, शैलेश सिंह, राजू सिंह सहित छात्राएं उपस्थित रहे
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…