News Addaa WhatsApp Group Join करें

बरसात में विद्युत जनित हादसे से बचने का करें प्रयास:ऋषभ श्रीवास्तव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 2, 2024  |  7:39 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बरसात में विद्युत जनित हादसे से बचने का करें प्रयास:ऋषभ श्रीवास्तव WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड सुकरौली क्षेत्र अंतर्गत विद्युत विभाग के एस डी ओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में विद्युत जनित हादसे से बचने के लिए कुछ छोटे-छोटे उपाय अपने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से साझा किया है।बता दें कि प्रत्येक वर्ष यह देखने को मिलता है कि जैसे ही बरसात की शुरुआत होती है बिजली के झटके से अनेक हादसों का होना दिखाई देता है जिसको लेकर विभाग समय-समय पर बचाव के उपाय के सम्बंध में बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करता रहता है इसी सम्बंध में सुकरौली क्षेत्र अंतर्गत सहायक खण्ड अधिकारी ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ छोटे-छोटे उपाय करके हम बरसात के मौसम में विद्युत जनित हादसे से बच सकते हैं जैसे बिजली के खंभों को छुने से बचे।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

बिजली के खम्भों से अपने मवेशियों को ना बांधे।यथा सम्भव बिजली तारो के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे।नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें। खेत की मेड़ पर बिजली खम्भा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करे।बिजली खम्भे पर स्पार्किंग हो रही हैं तो इसकी सूचना तुरंत अपने फीडर इंचार्ज,जेई,सम्बंधित सब स्टेशन पर दें।बारिश में खम्भे के आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करें। बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे। किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करे।बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या लटक गया हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज,जेई या फिर सब स्टेशन पर सूचना दें ताकि समय पर सुधार हों सके।

करन्ट प्रवाहित हो रही हो तो वगैर जानकारी के किसी भी विद्युत उपकरण को छुने या खोलने का प्रयास ना करें।ऐसे बहुत से छोटे छोटे उपाय करके बिजली जनित हादसे से बचा जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking